More

मदद घर का मुख्य लोगो

यह लोगो मदद घर का है । अलग-अलग जाति, वर्ग, धर्म, मत, भाषा, सोंच, प्रदेश व देश के लोग अपनी समान समस्याओं को हल करने के लिए मदद घर के माध्यम से आभासी रूप से एक हो रहे हैं । अलग अलग हाथों के रंग से इसे दर्शाया गया है । दोनों गोले मदद घरों की सुरक्षा कवच के संकेतक हैं । घर, एलीना का ब्रिटिश गयाना का घर है । दिल भी एलीना का है, जो अभी जीवित है व एलिस को याद कर रहा है ।

शिक्षा व आध्यात्म

यह लोगो मदद घर शिक्षा व आध्यात्म का है । ईश्वर की फोटो से इसके बारे में ज्ञात होता है | ईश्वर मदद घर के माध्यम से लोगों की मदद करना चाहते हैं | असली शिक्षा और आध्यात्म सिखाना चाहते हैं | जिससे विश्व में फैली शैतानी शक्तियों को कमजोर किया जा सके और लोगों को मुशीबतों से बचाया जा सके | साथ ही लोगों को सही दिशा दिखाई जा सके | यहाँ ईश्वर से तात्यापर्य सर्वशक्तिमान से है । अलग-अलग धर्म के लोग उन्हें अलग-अलग नामों से पुकार सकते हैं ।

मदद घर अपना परिवार

यह लोगो भारत के मदद घरों की एकता का सूचक है | इसमें भारत के अलग अलग क्षेत्र के लोगों की एकता को पर्दर्शित किया गया है | लोग अलग अलग भाषा, क्षेत्र, धर्म आदि को प्रदर्शित करते हैं |

मदद घर 1001

यह लोगो भारत के मदद घर 1001 का है जो राष्ट्रीय स्तर पर सभी संस्थाओ को एक मंच मुहैया कराएगी | फोटो में बने अलग-अलग धर्मों के प्रतीक धर्मनिरपेक्षता का सूचक है |

मदद घर परिवार

यह लोगो विश्व के मदद घरों की एकता का सूचक है | इसमें विश्व के अलग अलग देशों के लोगों की एकता को पर्दर्शित किया गया है | अलग अलग लोग अलग अलग देशों के लोगों को प्रदर्शित करते हैं |

विश्व मदद घर

यह लोगो विश्व मदद घर का है जो विश्व स्तर पर सभी संस्थाओ को एक मंच मुहैया कराएगी | पृथ्वी की फोटो से इसको प्रदर्शित किया गया है |

पर्यावरण लोगो

यह लोगो पर्यावरण का है । मदद घर का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य पर्यावरण की समस्याओं को ख़त्म करना भी है | इससे पृथ्वी को नष्ट होने से बचाया जा सकेगा और लोगों को स्वच्छ वातावरण दिया जा सकेगा |

मदद घर दिल

यह दिल विश्व मुखिया एलीना का है जो आज भी धडक रहा है | यह दिल उस प्यार का सूचक है जिसका जिक्र ‘प्रेम नगर की प्रेम कहानी’ पुस्तक में हुआ है |

मदद घर सेवा कम्पनी

यह लोगो मदद घर सेवा कम्पनी इस्तेमाल करेगी । इसके तीन अलग अलग रंग अलग अलग प्रकार की सेवाओं को इंगित कर रहे हैं । लाल रंग मुखिया की मदद व सेवा को इंगित कर रहा है | जिसमें लोग सेवाओ हेतु संपर्क के लिए एसएमएस, व्हाट्सएप, कॉल, एप्स आदि माध्यमों को प्रयोग कर सकते हैं | पीला रंग लोगों द्वारा सीधे की गई खरीददारी को इंगित करता है । सफ़ेद रंग डिलीवरी पार्टनर द्वार डिलीवरी को इंगित करता है ।

मदद घर कार कम्पनी

यह लोगो मदद घर कार कम्पनी इस्तेमाल करेगी । फोटो में बनी कार कम्पनी की सूचक है | लोगो में इस्तेमाल बैकग्राउंड फोटो से मदद घर की किस कम्पनी की बात हो रही है यह जानकारी मिल जाती है |

मदद घर झंडा या फ्लैग का मतलब

यह झंडा मदद घर का है | पीला रंग मदद घर के सदस्यों को प्रदर्शित करता है और आर्थिक, सामाजिक, नैतिक व राजनैतिक क्रांतियों का सूचक है | सफ़ेद रंग मदद घर परिवारों को प्रदर्शित करता है और शांति, प्रेम व सौहार्द का सूचक है | लाल रंग टाइनी मॉडल को प्रदर्शित करता है और शक्ति व साहस का सूचक है | इसका लोगो लोगों को प्रदर्शित करता है और एकता व सुरक्षा का सूचक है |